सिद्धार्थ, जनवरी 22 -- सिद्धार्थनगर। एएसजे/स्पेशल एससी/एसटी मनोज कुमार तिवारी ने मारपीट व अपशब्दों का प्रयोग करने वाले दो आरोपियों को एक-एक साल की सजा सुनाई। आरोपियों पर आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मंगरु पुत्र अयोध्या व मौजीदास पुत्र सक्कल निवासी कड़जा टोला लोधपुरवा थाना खेसरहा के खिलाफ 2018 में धारा 147, 148, 323, 324, 427, 504, 506 व 3(1)द एससी/एसटी अधिनियम में थाना खेसरहा में केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में एएसजे/स्पेशल एससी/एसटी मनोज कुमार तिवारी ने फैसला सुनाया। आरोपियों को एक-एक साल की सजा सुनाई व आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया। शासन की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ईश्वर चन्द्र दुबे ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.