आरा, मार्च 15 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया पुलिस ने पूर्व में हुई मारपीट की घटना के दो आरोपितों समेत तीन लोगों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास ने बताया कि पूर्व में हुई मारपीट की घटना के आरोपितों में शामिल बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी ललन तुरहा के पुत्रों सरोज तुरहा और अंशु तुरहा के अलावा बिहिया नगर के साहेब टोला निवासी सीताराम सिंह के पुत्र व वारंटी वीर बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये तीनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...