मारपीट के तीन मामलों में कई नामजद
गोपालगंज, अप्रैल 22 -- फुलवरिया। थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में बुधवार को मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया गया। इमीलियां मांझा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बिट्टू तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वे घायल हो गए। इस मामले में आलोक तिवारी व संजय तिवारी को नामजद किया गया है। वहीं जटहां गांव में रंजन कुमार को लाठी-डंडे से पीटकर घायल किया गया। जिसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है। उधर हरिहरा गांव में चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर कुल 16 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, कई घायल, एक रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.