बलिया, मई 23 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हनुमानगंज-बसंतपुर मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास पुलिया से एक ई-रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है। फेफना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी धनंजय पांडेय ने सुखपुरा पुलिस को बताया है कि बलिया रेलवे क्रॉसिंग से सवारी बैठा कर बसंतपुर छोड़ने जा रहा था। पुलिया के पास ई-रिक्शा में बैठे एक सवारी ने लघुशंका की इच्छा जताई। ई-रिक्शा रोकने पर वहां चार-पांच लोग आ गए और आपस में ही मारपीट करने लगे। इससे डर गया और ई रिक्शा छोड़कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद आया तो ई-रिक्शा गायब था। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- चोरों ने घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा किया पार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...