कौशाम्बी, जून 11 -- मारपीट के चार मामलों में जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने रतगहा ग्राम प्रधान व उनके अज्ञात साथियों समेत 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपों की जांच भी शुरू कर दी गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोतारी पश्चिम गांव निवासी रूपेश कुमार शर्मा ऑटो चलाता है। बुधवार को वह ऑटो लेकर चरवा इलाके के रतगहा गया था। वहां मामूली बात पर रतगहा ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई की। गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। उसको चोटें आई हैं, साथ ही आर्थिक नुकसान भी हुआ है। इसी तरह, पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के मछौली गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि पड़ोसी अजीत, जीतू, अर्जुन व वीरेंद्र ने बुधवार को मामूली बात पर उसकी पिटाई की। लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं, दूसरी ओर चरवा थाना क्षेत्र के जुगवा मजरा पंसौर निवासी चंप...