श्रावस्ती, अगस्त 17 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने आठ वर्ष पूर्व जोगिया गांव निवासी पवन कुमार शर्मा, अरुण कुमार शर्मा व सरोज कुमार शर्मा पुत्रगण उमाशंकर व उमाशंकर पुत्र रामनरेश को पुरानी रंजिश में वादी के साथ गाली- गलौज व मारपीट करने के आरोप में जेल भेजा था। मामले में न्यायालय ने सभी दोषियों को पांच वर्ष की कैद व प्रत्येक को आठ हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया। पिता-पुत्रों को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच ले जाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...