रांची, मार्च 20 -- चान्हो,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करकट मोड़ के समीप गुरुवार को हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चान्हो पुलिस ने बताया कि पंडरी निवासी सोहेल अंसारी, नेसार अंसारी, अफरीदी अंसारी (तीनों पिता जुलफान अंसारी) तथा तौकीर अंसारी (पिता इरफान अंसारी) को घटना में संलिप्त पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने पिपराटोली निवासी शाहबाज अंसारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया, आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ...