जहानाबाद, मई 3 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने ढकनी बिगहा गांव में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अनिल पासवान, महेश पासवान, संजीत पासवान, सत्येंद्र पासवान शामिल हैं। इन सभी लोगों पर मारपीट करने का आरोप था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...