मारपीट के घायल ग्रामीण ने तोड़ा दम, आरोपियों पर हत्या की बढ़ेगी धारा
हरदोई, मई 30 -- बेहटागोकुल। बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र में दो गांवों के बीच बच्चों के विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में गंभीर घायल मुनव्वर की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना के बाद से गांव में तनातनी का माहौल है। मुजम्मापुर निवासी इस्माइल खान ने 29 मई को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बच्चों के आपसी विवाद की रंजिश में पड़ोसी गांव लांबी के कई लोग उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली गलौज किया। विरोध पर घर के लोगों के साथ मारपीट की गई। बीच बचाव करने पहुंचे मुनव्वर को भी आरोपियों ने जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गए थे। परिजन पहले उन्हें सीएचसी टोडरपुर ले गए। वहां से हालत नाजुक होने पर हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.