मैनपुरी, अप्रैल 9 -- घिरोर। क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निवासी पूर्व प्रधान जयपाल सिंह ने एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मारपीट का प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि 2 अप्रैल को वह बाइक से नगला फतेह जा रहे थे। रास्ता में सचिन कुमार पुत्र सुनील कुमार ने अपने साथियों के साथ उन्हें रास्ता में रोक लिया। आरोपी सचिन कुमार ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी के साथ गाड़ी में 5-6 अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनके हाथों में अवैध असलाह थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तभी नीरज कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी शातिर हिस्ट्रीशीटर है। उसके डर से लोग उसके खिलाफ खुलकर बोलने से कतराते हैं। होली के दौरान भी आरोपियों द्वारा उनके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.