नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा। पर्थला खंजरपुर गांव निवासी महिला की शादी अप्रैल 2024 में बसई गांव के सार्थक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहकर ताना मारने लगे। पति मोबाइल चेक करता। सास, ससुर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग पति को भड़काते। पति की मारपीट से पीड़िता का दो बार गर्भपात हो गया। पति महिला को भैया दूज पर मायके छोड़ आया और दहेज लाने के बाद ही घर में घुसने की चेतावनी दी। इस मामले में महिला के पति सार्थक, ससुर रामशरण, सास माया देवी, चंचल, शीतल, अंजली, मोहित के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.