साहिबगंज, जुलाई 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डेढ़गामा के राजेश मंडल ने अपने पुत्र राहुल मंडल पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते केस किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना 30 जून की दोपहर का है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...