रुद्रपुर, मार्च 19 -- सितारगंज। शादी में आए रिश्तेदारों से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को नरेन्द्र कुमार पुत्र धर्मराज निवासी दारियानगर रुद्रपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पुत्र उदय कुमार, उदित कुमार और उनके साथी कमल एवं दीपेश के साथ 20 फरवरी को शादी के निमंत्रण में आए थे। वहां अभिमन्यु, राजा पुत्रगण अवध बिहारी, अभय पुत्र राजकुमार, शुभम पुत्र पप्पू, सागर पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासी वीरेन्द्रनगर एवं बलवाटोला ने उनके पुत्रों एवं उनके साथी के साथ मारपीट की। मारपीट में उनको गम्भीर चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...