मारपीट के आरोप में पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, जून 25 -- सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उगापुर गांव की एक महिला के साथ कथित मारपीट एवं अभद्रता का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उगापुर निवासी दुर्गावती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 जून की रात गांव के ही कुछ लोग एकजुट होकर उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बीते गुरुवार को सुरेरी थाने पर सुग्रीव पटेल, सुजाल पटेल, गणेश पटेल, दुर्गावती मौर्य और नगमा देवी समेत अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बुधवार की रात मुकदमा पंजीकृत कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.