रुद्रपुर, मई 2 -- मयंक त्यागी, किच्छा।पुलिस ने मारपीट के आरोप में पांच युवकों को नामजद किया है। समीर पुत्र अकील अहमद निवासी सिरौलीकलां वार्ड 20 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार रात्रि करीब दस बजे वह बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ सिडकुल कंपनी जा रहा था। तभी रोडवेज बस स्टैंड के पास 4-5 बाइकों पर सवार तौहीद, शुभम उर्फ मिड्डा, अयान, अनस, फरदीन व इनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुये धारदार हथियारों व तमंचे से उसके ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें लगी। लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। समीर ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी आरोपियों ने उसके व उसके भाई के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.