रांची, अप्रैल 1 -- चान्हो,प्रतिनिधि। बलसोकरा गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। दोनों आरोपी रवि महतो और संतोष महतो सगे भाई हैं। बताया जाता है कि मंगलवार शाम मो. खुर्शीद का पुत्र मो. कैफ अपने दोस्तों के साथ आरोपी के घर के पास बैठकर कोल्ड ड्रिंक पीते हुए मोबाइल पर आईपीएल मैच देख रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। घटना में मो. कैफ घायल हो गया। घटना के बाद घायल के पिता मो. खुर्शीद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए चान्हो पुलिस ने आरोपी सगे भाई रवि महतो और संतोष महतो दोनों पिता नंदलाल महतो, निवासी बलसोकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.