मारपीट के आरोप में दो लोगों को भेजा गया जेल
कोडरमा, मई 29 -- कोडरमा। हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में मारपीट और नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोप में एक दो लोगों को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आवेदक सचिन कुमार भदानी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि शिवम विश्वकर्मा और उसकी पत्नी ने उसे फोन कर कमरे पर बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। आवेदन में कहा गया है कि उसे करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया तथा तीन लाख रुपये की मांग करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। सचिन ने सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।इधर, नाबालिग की मां ने भी तिलैया थाना में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.