भागलपुर, मार्च 7 -- सुल्तानगंज। तिलकपुर पंचायत के नसोपुर निवासी क्रांति देवी ने थाना में मारपीट के आरोप में 10 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी घर पर ईट-पत्थर फेंका, विरोध करने पर गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिए जाने की बात कही गई है। घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...