दुमका, मार्च 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। दिग्घी ओपी थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के गोलपुर गांव के करमा टोला निवासी धीरेन मिर्धा, विनय कुमार मिर्धा एवं राहुल मिर्धा शामिल है। थाना प्रभारी बाजो रजक ने बताया कि दो दिन पहले भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए थे। गोलपुर गांव के करमा टोला चितरंजन मिर्धा के लिखित शिकायत पर उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मारपीट के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...