प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- लालगंज। लीलापुर थाना क्षेत्र के शकूहाबाद निवासी साबिर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 29 मई को दोपहर में गांव के ही सोहेल, सोनू, नसीब, नजीब ने रास्ते में उसे रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...