चंदौली, अप्रैल 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में आशीष यादव के साथ पुराने विवाद और मारपीट के मामले में खुशबू किन्नर पर विभिन्न धाराओं में मंगलवार की शाम मुकदमा पंजीकृत हुआ है। हालांकि फिलहाल खुशबू किन्नर जेल में बंद है। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन करने में जुटी है।धानापुर थाना क्षेत्र के करी गांव के रहने वाले आशीष यादव पुत्र पंकज यादव का आरोप है कि बीते दिनों अपने भाई आशुतोष के साथ मोहरगंज बाजार में सामान खरीदने पहुंचा था। इस दौरान खुशबू किन्नर और बाबूलाल अपने आठ से दस साथियों के साथ मेरे पास पहुंचकर पैसा मांगने लगी। विरोध करने पर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती हो गया था। स्वस्थ्य होने पर बलुआ थाने में तहरीर दिया। बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्जकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.