जहानाबाद, नवम्बर 21 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस हरदासपुर गांव में छापेमारी कर बिगन यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वह चुनाव के दौरान मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त था और फरार चल रहा था पुलिस उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया। वहीं दूसरा मामला मोदनगंज प्रखंड का है जहां बैना निवासी जितेंद्र कुमार को पुलिस ने काको के बरबट्टा के समीप से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर पीछा कर उसे गिरफ्तार किया जिसे बाद में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जहानाबाद व्यवहार न्यायालय से उसके ऊपर एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.