मारपीट के आरोपी संवेदकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जेसा करेगा आंदोलन
रांची, मई 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने भवन प्रमंडल संख्या दो के प्राक्कलन पदाधिकारी रमेश टुडू और अन्य कर्मियों के साथ मारपीट करने के नामजद आरोपी ठेकेदार राणा रंजीत सिंह और राणा संतोष सिंह को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। संगठन के अध्यक्ष समरेंद्र सिंह ने कहा है कि कार्यालय परिसर में प्राक्कलन पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने, सरकारी काम में बांधा, जाति सूचक शब्द का प्रयोग व मारपीट कर जख्मी करने के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय में मारपीट के बाद दोनों संवेदकों ने प्राक्कलन पदाधिकारी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। मामले में कार्यपालक अभियंता पर चेन छिनने का आरोप है, जबकि 16 मई को घटना के समय वे कचहरी के पास भवन निर्माण विभाग के कार्यालय में इंडियन ब्लीडिंग कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.