काशीपुर, मई 1 -- काशीपुर। रंजिश के चलते नौ लोगों पर युवक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। ग्राम बसई निवासी नंदराम पुत्र सेवाराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका नाबालिग बेटा काशीपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। रामगोपाल सिंह, रामपाल सिंह, रिंकू, अर्जुन सिंह, हेमराज सिंह, संजय, अरुण, अमन, अरविन्द उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। 27 अप्रैल को उसका बेटा रात को कहीं जा रहा था। इस दौरान घात लगाए पहले से बैठे आरोपी उनके बेटे को जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर ले जाने लगे। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोग घायल विरोध करने पर बेटे को लोहे की रॉड और बेल्ट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुंडा कोतलवा विक्रम राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.