समस्तीपुर, मई 19 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के शादीपुर बथनाहा गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा के निर्देश पर दरोगा ब्यूटी रानी, आजाद खां एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान वारंटी राज नारायण सहनी एवं उसके पुत्र सुरेन्द्र सहनी को उनके गांव शादीपुर बथनाहा से पुलिस और टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मारपीट मामले में न्यायालय से वारंट जारी था और वे गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को मंगलवार को न्यायिक हिर...