पाकुड़, जनवरी 2 -- लिट्टीपाड़ा। मोहनपुर गांव के एक नाबालिक लड़के ने अपने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिक लड़के को निरूद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि एक नाबालिक लड़के के विरूद्ध उसके पिता ने मारपीट कर घायल कर देने व हमेशा लड़ाई-झगड़ा करने को लेकर थाने में आवेदन दिया था। यह लड़का पूर्व में भी हमेशा पिता के साथ मारपीट करता था, जिस कारण घर वाले परेशान थे। नाबालिक लड़के को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.