गढ़वा, जून 2 -- गढ़वा। पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में दो सगे भाइयों को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम लखन महतो का पुत्र कुश कुमार महतो और नंदकिशोर महतो शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर दोनों भाई में विवाद हुआ था। उसके बाद दोनों भाइयों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी। घटना को लेकर दोनों भाइयों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में प्राथमिक की दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में भाई को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...