लखीसराय, अप्रैल 19 -- लखीसराय। बिरुपुर थाना क्षेत्र के तुरकैजनी गांव से पुलिस ने शनिवार को मारपीट के आरोप में दो बुजुर्ग सगे भाई को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि मारपीट के आरोपी स्व बौनू महतो के 59 वर्षीय पुत्र ओम महतो एवं 56 वर्षीय पुत्र राजो महतो को गिरफ्तार किया गया है। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...