किशनगंज, मई 20 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया थाना की पुलिस ने बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित सुलेमान, कुसियारी पंचायत के निमलागांव का रहने वाला है। निमलागांव में एक मारपीट की घटना को लेकर थाना कांड संख्या 117/26 में सुलेमान को नामजद आरोपित बनाया गया था। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वारंटियों की लगातार गिरफ्तारी से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...