आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़। तरवां थाना की पुलिस ने मारपीट और आगजनी की घटना में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा है। कोदोपुर ऊंचहुआ गांव निवासी कलिंदर को गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया था। उसकी मड़ई में आग लगा दी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामाश्रय यादव निवासी कोदोपुर ऊंचहुआ थाना तरवां को ऊंचहुआ बाजार के पास से पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...