मारपीट के आरोपी का शांतिभंग में चालान
पीलीभीत, मार्च 31 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गहलुइया के रहने वाले इंसाफ खां का सोमवार रात कार सवारों से विवाद हो गया। इस दौरान कार सवारों की इंसाफ के साथ मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को इंसाफ ने गुमराह करते हुए झूठी कहानी सुनाई। जांच में खुलासा होने पर पुलिस ने इंसाफ खां सहित तीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इंसाफ खां का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। एक आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.