सिद्धार्थ, दिसम्बर 20 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव में एक जमीनी विवाद में मारपीट के आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बिजवार बढ़ई गांव की निवासिनी जमिंत्रा देवी पत्नी बुधिराम ने थानेदार को तहरीर देकर बताया कि 16 दिसंबर को वह अपने निर्माणाधीन घर पर निर्माण करा रही थी, तभी सुबह करीब नौ बजे अचानक कलमा देवी पत्नी केसरी, केसरी पुत्र रामनाथ, धर्मेश पुत्र केशरी व राजेश कुमार पुत्र रामलखन ने गाली गलौज देने लगे। साथ ही उसे व उसकी पुत्री प्रीती को उक्त लोग मारने पीटने लगे। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके लड़की का बाल पकड़कर खीचकर मारा और बार-बार मुझे व मेरे परिवार के लोगो को जान से मारने की धमकी भी दिये। सूचना के बाद मौके पर 112 डायल की पुलिस आई और बीच बचाव किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्ष...