अमरोहा, जून 18 -- अमरोहा। पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बाटूपुरा के ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ​शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के ​खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ​शिकायती पत्र में बताया कि बीती सात जून की दोपहर 12 बजे पीड़ित तीरथ अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने तीरथ पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर मेरठ रेफर किया। घायल का उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में अभी भी जारी है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों के ​खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। डीएम को ​शिकायती पत्र देकर आरोपि...