उरई, मार्च 19 -- उरई। थाना कोतवाली उरई क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव निवासी एक महिला ने मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देखकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं। पीड़िता चांदनी पाल पत्नी संजू पाल ने बताया कि बीते 3 मार्च 2026 को गांव के ही चार लोगों ने उसकी सास शीला पाल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा लात-घूंसों से भी हमला किया गया। पीड़िता का कहना है कि घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली उरई में दर्ज कराने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.