गोंडा, फरवरी 6 -- तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो मारपीट के मामलों में दस लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मारपीट, बलवा, धमकी व तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित रनीशचंद पाण्डेय निवासी रांगी ने थाना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को गांव के विपक्षीगण आनन्द कुमार, मोहित, प्रिस, दिनेश, विरेन्द्र व शिवा ने घर में घुसकर पीड़ित, उसकी मां मिथलेश व भाई फूलचंद पाण्डेय को अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडा से मारापीटा। इससे हम लोगों को काफी चोटें आई हैं। यही नहीं विपक्षीगण जान से मारने की धमकी भी दिये है। साथ ही घरेलू सामान भी तोड़ दिया है। वहीं दूसरे मामले में सुमन पत्नी गया प्रसाद निवासी घाँचा बीकापुर पूरे मानादेवा ने थाना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षीगण परमानन्द, न...