जहानाबाद, मार्च 30 -- हुलासगंज, निज संवाददाता जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हुलासगंज थाना द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए केऊर गांव निवासी विपिन चौधरी को गिरफ्तार किया, जो मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में निर्माणी भठ गांव से वारंट के आधार पर फरार वारंटी पिंटू कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्थ...