मारपीट केस में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सुपौल, जून 3 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से पुलिस ने मारपीट मामले में दर्ज एक केस के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों और फरार आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बल मिला है। जानकारी के अनुसार मारपीट की एक घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में माधोपुर निवासी शमशाद को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपित को थाना लाकर पूछताछ की गई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में कानून व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.