देवघर, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र के ढ़ोड़ोडूमर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़ित प्रमोद यादव ने कहा कि अपनी जमीन में चहारदीवारी का निर्माण कर रहा था। उसी दौरान गांव के ही तीन नामजद द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गयी। कारण पूछने पर गाली-ग्लौज व मारपीट करते हुए अपनी जमीन बताने लगा। जबकि उक्त जमीन पर मंदिर बना है व बची जमीन पर पीड़ित के पिता द्वारा खेती की बात कही गई। बावजूद आरोपियों द्वारा उक्त जमीन पर बलपूर्वक निर्माण कार्य रोक लगाया गया। पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...