शामली, फरवरी 18 -- युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में पुलिस की ओर से पांच से अधिक अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के प्रयासों में जुटी हुई है। नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी आबिद आलखुर्द में भूरा चुंगी पर नाई की दुकान पर कटिंग कराने के लिए गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसकी बाइक को गिराकर उसके साथ लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की थी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है। एसआई गौरव चौहान की ओर से पांच से अधिक अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से मारपीट की घटना की। आरोपी बदमाश किस्म के व्यक्ति हैं, जिनके विरूद्ध पीड़ित भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.