अयोध्या, दिसम्बर 7 -- बीकापुर। बाजार से घर जा रहे युवक को मारने पीटने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के कुंज बिहारी का पुरवा मंगारी निवासी करन कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व वह रामनगर बजार से शाम को घर जा रहा था। जब वह रेल फटकी के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से मौजूद उनके गांव के ही सचिन उनकी आंखो मे अपने मोबाइल की रोशनी मारने लगा। जब उन्होंने मना किया तो सचिन द्वारा गाली गलौज करते हुए मारा पीटा था। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.