रामपुर, जून 21 -- शनिवार की रात मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। पुलिस ने इनमें से एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पहली घटना में रोहित सैनी ने पुलिस को बताया कि वह टेंट का सामान किराए पर देने का काम करते हैं। करीब चार महीने पहले उन्होंने मोहल्ला कायस्थान निवासी रोहित कश्यप को कुछ सामान किराए पर दिया था। जब वह अपना सामान वापस लेने गए तो रोहित कश्यप और उसके साथियों ने उन्हें कृष्णलीला मैदान के पास घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में पांच लोग घायल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। दूसरी घटना में शहजादनगर थाने के डुंडई गांव निवासी सतीश राठौर और उनके चचेरे भाई अभिषेक राठौर को कुछ युवकों ने घायल कर दिया। दोनों ने सरकार...