देवरिया, मार्च 14 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की हुई दो घटनाओं के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।भटनी थाना क्षेत्र के मड़पही के रहने वाले अवनीश यादव बुधवार की शाम रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए आए थे, जहां एक दुकान दुकान के सामने बाइक खड़ा किए थे। इस बीच कुछ मनबढ़ युवक आए और उनकी पिटाई कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। उनका उपचार सीएचसी में कराया गया। इस मामले में पुलिस ने रोहित, अनुज, करण, साहिल, अतुल के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वहीं कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने रामपुर बछऊर निवासी हरि यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली के प्रभारी दिनेश मिश्र ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.