अमरोहा, मई 5 -- मारपीट की दो घटनाओं में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इन मामलों की जांच शुरू कर दी है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के रायपुर खुर्द निवासी शहरान ने गांव के ही रहने वाले सगे भाई वसीम, अजीम, नसीम व नसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहरान का जोया में नारंगपुर के पास मेडिकल स्टोर है। उनका आरोप है कि दो तीन महीने पहले वसीम मेडिकल से दो हजार रुपये की दवाईयां ले गया था लेकिन पैसे नहीं दे रहा था। तीन मई को वसीम कलक्ट्रेट के सामने स्थित तालाब किनारे खड़ा हुआ था। शहरान ने जब अपने पैसों का तकादा किया तो आरोपी ने अपने भाईयों को बुलाकर गाली-गलौज व मारपीट की। बचाव में आए भाई फैजान को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया तथा धमकी देते हुए भाग गए। दूसरी घटना क्षेत्र के ही गांव मझोली की है। यहां पर रहने वाली विनय कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.