बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- मारपीट की तीन घटनाओं में 12 लोग घायल घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज डीहकुसुंभा, जमुआरा व फरीदपुर गांव में घटनाएं शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में 12 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पहली घटना कोरमा थाना के डीहकुसुम्भा गांव में हुई। बताया जाता है कि जमीन विवाद में दूसरे पक्ष के लोग महेश केवट में घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया हैं। बाद में दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गयी, जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं। इस संबंध मरें दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सदर थाना क्षेत्र के जमुआरा गांव में घर बनाने को लेकर हुए विवाद में मामा ने भांजे को मारपीट कर घायल कर दिया है।...