अमरोहा, अप्रैल 7 -- मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दो घटनाएं डिडौली तो एक शहर कोतवाली क्षेत्र की है। दो घटनाओं में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट की पहली घटना अमरोहा शहर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली की है। यहां रहने वाले निमित से उसके दोस्त पियाशु ने कुछ दिन पहले तीन हजार रुपये उधार लिए थे। सोमवार शाम लगभग पांच बजे दोनों की रास्ते में मुलाकात हुई। निमित का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे लौटाने को लेकर तकादा किया तो पियाशु गालियां देने लगा। पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। निमित ने गालियां देने का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया और धमकी देते हुए भाग गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने आरोपी पियाशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। दूसरी घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गा...