मारपीट की घटना में 14 लोग जख्मी
समस्तीपुर, जून 23 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 14 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में मिर्जापुर गांव के दिनेश कुमार एवं कृष्णा देवी, जितवरिया गांव के आलोक कुमार, बासुदेवपुर गांव के मोहम्मद अलाउद्दीन एवं आयशा परवीन तथा पकड़ी डीह गांव के लक्ष्मी साहनी, परिया देवी एवं बबीता देवी सहित 14 लोग शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिया देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर करने की जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में 14 लोग जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.