समस्तीपुर, जून 30 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 10 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में नामापुर गांव की अनीता देवी, अमरनाथ साह, गीता देवी, सुनील कुमार, सरिता कुमारी, आशीष रंजन, बासुदेवपुर गांव के राम अनुराग महतो एवं मंजू देवी तथा पकड़ी डीह गांव के राम पुकार साहनी एवं शोभा देवी शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...