समस्तीपुर, जनवरी 28 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 7 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में आंदोली की अनीता देवी, राजपा की रानी देवी, छेठ बखरी गांव की साजिया खातून, जीनत परवीन, सानिया परवीन एवं भगवानपुर गांव के राजकुमारी देवी शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रानी देवी, शाजिया खातून, जीनत परवीन एवं राजकुमारी देवी को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.