मारपीट की घटना में सात जख्मी
समस्तीपुर, जून 11 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बुधवार की रात सात लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में खरसंड गांव के रामलीला महतो एवं मुन्नी देवी, गोपालपुर गांव के सिकंदर राय एवं संपत्ति देवी, रतनपुर गांव के ललन चौधरी एवं निर्मला देवी तथा मधुबन गांव के गोपाल मिश्र शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.