मारपीट की घटना में युवक घायल, केस दर्ज
रायबरेली, जुलाई 29 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामूली बात पर दबंगों ने दलित युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के सवैया राजे गांव निवासी रॉबिन का कहना है कि गांव के एक युवक से उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि बुधवार को गांव के निकट नहर पर उसी बात की रंजिश में युवक दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करके घायल कर दिया। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.